भारत


हिंदी Wikipedia - मुक्त। विश्वरकोशDownload this dictionary
भारत
भारत, पौराणिक जम्बूद्वीप, आधुनिक दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। भारत का भौगोलिक फैलाव ८ ४' से ३७ ६' उत्तरी अक्षांश तक तथा ६८ ७' से ९७ २५'पूर्वी देशान्तर तक है। भारत का विस्तार उत्तर से दक्षिण तक कि. मी. और पूर्व से पश्चिम तक २,९३३ कि. मी. है। भारत की समुद्र तट रेखा ७५१६.६ किलोमीटर लम्बी है। भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसँख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सब से बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीननेपाल, और भूटान और पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार देश स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका  और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया हैं। उत्तर-पश्चिम में अफ़गानिस्तान के साथ भारत की सीमा है। इसके उत्तर में हिमालय पर्वत है और दक्षिण में हिन्द महासागर है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागरसमुद्र हैं । भारत में कई बड़ी नदियाँ हैं । गंगा नदी भारतीय संस्कृति में अत्यंत पवित्र मानी जाती है। अन्य बड़ी नदियाँ  सिन्धु, नर्मदा, ब्रह्मपुत्रयमुनागोदावरीकावेरीकृष्णाचम्बलसतलजव्यास आदि हैं।

और जानकारी Wikipedia.οrg… पर प्राप्तव करें।


© इस लेख में प्रयुक्त सामग्री Wikipedia® से ली गयी है और इसे GNU मुक्तd प्रलेखन लाइसेंस के तहत लाइसेंस प्राप्तस है।